PhonePe: क्या आप अपने परिवार की छोटी छोटी जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे है। दोस्तों आज का समय बहुत कठिनाई से भरा हुआ है। और इसमें सबसे अहम है पैसो की कमी होना। एक अच्छी जिंदगी व्यतीत करने के लिए पैसे का होना बहुत अनिवार्य है। इसके अलावा बहुत बार ऐसा होता है हमें बच्चों की स्कूल फीस भरनी होती है, या घर के लिए कोई सामान लाना पड़ता है। लेकिन इन सब के खर्चे के लिए हमारे पास पैसे उपलब्ध नहीं होते है। तो आपकी इन समस्याओं का निवारण हम आज लेकर आए है। आप PhonePe एप्लीकेशन से तुरंत लोन प्राप्त कर सकते है।
PhonePe एक बहुत ही प्रसिद्ध एप्लीकेशन है। जिसके द्वारा देश से विदेश तक पैसों का लेन देन लोग बहुत करते है। तो इसी में हमें लोन प्रोवाइड भी किया जाता है। जिसमे आपको अलग अलग प्रकार के लोन ऑफर दिए जाते है। आप जब लोन ऑफर पर क्लिक करते है तो आपको आपके क्रेडिट स्कोर के हिसाब से लोन ऑफर दिया जाता है। अगर आपको भी PhonePe से पर्सनल लोन लेना है, तो हमारे साथ पोस्ट के अंत तक बने रहना।
आज हम आपको बताने वाले है की PhonePe से आप Personal Loan कैसे ले सकते है। आपको PhonePe से कितने तक का लोन मिलता है। PhonePe से आपको कितने समय के लिए लोन मिलता है। आपको PhonePe से लोन लेने पर कितना ब्याज लगाया जाता है। ये सब जानकारी आज आप प्राप्त करने वाले है। तो हमारे साथ इस लेख के अंत तक बने रहिए।
PhonePe से कितने तक का लोन मिलता है ?
आप जब भी किसी बैंक या कंपनी के माध्यम से लोन लेते है तो सबसे पहले आपको यह जान लेना जरुरी है। की आप को उस कंपनी की तरफ से कितनी लोन राशि दी जा रही है। तो हम आपको बतादें आपको PhonePe के माध्यम से कम से कम लोन राशि ₹10000 तक की दी जाती है। और अधिक से अधिक लोन राशि आप ₹5 लाख रुपए तक की प्राप्त कर सकते है। तो अब आप देरी ना करके जल्द लोन के लिए अप्लाई करे।
PhonePe से लोन लेने पर आपको कितना ब्याज लगाया जाता है ?
अब हम PhonePe से पर्सनल लोन लेने पर हमें कितना ब्याज देना होगा, इस बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते है। आप सब की जानकारी के लिए बतादूँ आपको PhonePe एप्लीकेशन से 16% से 39% सालाना दर से ब्याज लगाया जाता है। यानि की आपको कम से कम ब्याज दर 16% तक देना पड़ता है। और ज्यादा से ज्यादा 39% दर से ब्याज लगाया जाता है।
PhonePe से लोन के भुगतान के लिए कितना समय मिलता है ?
आप किसी भी बैंक से या कंपनी से लोन लेते है। तो आपको उसमे किसी निर्धारित समय के लिए लोन दिया जाता है। और निर्धारित समय बीत जाने के बाद आपको उस लोन का भुगतान करना पड़ता है। तो आइए जानते है आपको PhonePe से कितना समय मिलता है। आपको PhonePe से भुगतान के लिए कम से कम समय 3 महीने तक का दिया जाता है। और अधिकतम समय आपको लगभग 5 साल तक का मिल जाता है।
PhonePe से लोन लेने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है ?
आप PhonePe से लोन लेते है तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना जरुरी है। अगर आपके पास ये सब दस्तावेज नहीं है तो आपको लोन नहीं मिलता है। आइए इन दस्तावेजों के बारे में जान लेते है।
- आधार कार्ड – PhonePe से लोन लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरुरी है।
- पैन कार्ड – आपके पास लोन लेने के लिए पैन कार्ड होना अनिवार्य है।
- बैंक खाता – आपके पास खुद का बैंक खाता होना चाहिए।
- आय प्रमाण – आपके पास आय का प्रमाण होना चाहिए।
- फोटो – आपको अपनी पासपोर्ट साइज फोटो देनी होगी।
- मोबाइल नंबर – यहाँ से लोन लेने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर देना होगा।
PhonePe से लोन कौन कौन ले सकता है ?
- आप भारत के नागरिक होने चाहिए।
- आपके पास आय का स्रोत होना चाहिए।
- आपकी आयु 21 वर्ष होनी जरुरी है।
- आपका क्रेडिट स्कोर 750 या इस से अधिक होना चाहिए।
- आप पहले से Phone Pe का इस्तेमाल करते हो।
PhonePe से लोन के लिए आवेदन कैसे करे ?
- सबसे पहले आपको PhonePe पर जाना है और एप्लीकेशन को ओपन कर लेना है। अगर आप पैसों का लेन देन करते है तो आपको सबसे ऊपर लोन ऑफर दिया जाता है। तो आपको उस पर क्लिक कर लेना है। लोन ऑफर पर क्लिक करने के बाद आपको निचे कंटिन्यू का ऑप्शन दिया जाता है उस पर आपको क्लिक कर देना है।
- अब इसके बाद आपको अपनी कुछ बेसिक और पर्सनल जानकारी देनी होगी। आपको अपना फर्स्ट नाम और अपना लास्ट नाम दर्ज करना है। और फिर अपना जेंडर सेलेक्ट करना है। और फिर आपको अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी है और कंटिन्यू पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर एंटर करना है। और फिर अपना पैन नंबर दर्ज करना है। फिर आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है। जिसके बाद आपको उस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। तो आपको ओटीपी को एंटर कर देना है।
- अब इन सब के बाद आपको बताना है की आप सेल्फ एम्प्लॉयड है या फिर सैलरीड है। सेलेक्ट करने के बाद आपको अपनी मासिक आय दर्ज करनी है। और फिर लोन लेने का कारण देते हुए आपको अपनी ईमेल ID दर्ज करनी है और फिर सबमिट पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड से जुडी हुई सारी जानकारी दी जाएगी। अगर आपकी सारी जानकारी सही है तो आपको कन्फर्म पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको अपने सभी दस्तावेजों और क्रेडिट स्कोर के हिसाब से लोन ऑफर दिया जाता है। तो आपको दी गई लोन राशि में से कोई भी लोन राशि चुन लेनी है और कन्फर्म पर है।
- अब आपको अपना लास्ट स्टेप कम्पलीट करना होगा जिसमे आपको अपनी KYC पूरी करनी होती है। आपको अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड की बैक और फ्रंट की फोटो लेनी है और अपलोड पर क्लिक करने के बाद सबमिट कर देनी है। और साथ में अपनी सेल्फी लेनी है। जिसके बाद आपकी KYC पूरी हो जाती है। और आपका लोन एप्रूव्ड होने के बाद आपके बैंक अकाउंट में मिल जाता है।
निष्कर्ष:
PhonePe अब एक सिर्फ पेमेंट एप्लीकेशन नहीं है। आप इस एप्लीकेशन की सहायता से पर्सनल लोन और बिज़नेस लोन भी प्राप्त कर सकते है। और यहाँ से लोन लेने के लिए आपको कही जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। आप सिर्फ घर पर बैठे लोन ले सकते है। PhonePe से आपको बहुत कम ब्याज दर पर बहुत बड़ी लोन राशि मिलती है। और आपको लोन चुकाने के लिए भी बहुत समय दिया जाता है। तो दोस्तों हमें आशा है की आपको ये लेख पसंद आया होगा। अगर इसके अलावा आपके मन में कोई भी संदेह है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। आज के लिए इतना ही मिलते है, अगली पोस्ट में। धन्यवाद।